पुलिस ने बताया सोमवार दोपहर 3 से 5 बजे के बीच जमनालाल (35) पिता मिश्रीलाल गुर्जर निवासी बंझर गांव के ही दोस्त के साथ घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान जय (35) पिता अशोक दांगोड़े ने रंजिश के चलते जमनालाल पर पत्थर फेंकना शुरू किया। पत्थर लगने से जमनालाल के सिर में चोट आई। इसके बाद जय ने सिर पर जोर से लकड़ी मारी।