मीनापुर: मुस्तफागंज बाजार के पास बेकाबू वाहन ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा, एक युवक की मौत
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना के पास मुस्तफागंज बाजार के समीप बेकाबू वाहन ने बाइक सवार मां-बेटा को रौंद दिया। हादसे में हरपुर बक्स निवासी 22 वर्षीय सलमान खान की मौत हो गई। बुधवार दोपहर करीब दो बजे में युवक का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। जबकि उसकी मां अजरून खातून को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है।