डलमऊ: डलमऊ पुलिस ने चोरी के सिलेंडर के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
सोमवार को समय लगभग 5:00 बजे डलमऊ कोतवाल राघवन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है की डलमऊ के कठघर के पास से आकाश पटेल निवासी टिकरा पोस्ट नागपुर थाना गुरबक्श गंज जनपद रायबरेली को चोरी के सिलेंडर के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसे संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।