बुलंदशहर: कांग्रेस नेताओं ने हाईस्कूल टॉपर लक्ष्य भाटी को दी बधाई, हिमाचल की टोपी व शॉल उड़ाकर किया सम्मानित
रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और हिमाचल प्रदेश के सहप्रभारी विदित चौधरी कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज़ियाउर्रहमान के साथ बुलंदशहर स्थित लक्ष्य के आवास पहुंचे और परिजनों से मिलकर बधाई दी । कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव विदित चौधरी ने लक्ष्य के दादा भोपाल सिंह भाटी, पिता इंजीनियर देवराज भाटी गुरुजनों को बधाई दी और हिमाचल की प्रसिद्ध टोपी एव शाल उड़ाकर सम्मानित किया।