गभाना: गभाना के रोडवेज बस स्टैंड में नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन चेयरमैन व सभासदों ने किया
गभाना के रोडवेज बस स्टैंड पर नगर पंचायत द्वारा नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय का बुधवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। चेयरमैन अभिन्युराज सिंह ने सभासदों के साथ फीता काटकर और शिलापट्टिका का अनावरण कर शौचालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर चेयरमैन ने कहा कि बस स्टैंड क्षेत्र में लंबे समय से सार्वजनिक शौचालय की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।