नागौद: जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, महिलाओं से भी मारपीट का आरोप।
Nagod, Satna | Jul 12, 2026 सतना। उचेहरा थाना क्षेत्र एवं परसमनिया चौकी के समीप स्थित गुढ़ा गांव में रविवार दोपहर जमीनी विवाद को लेकर साहू समाज के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद के दौरान एक पक्ष की महिलाओं के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।मारपीट की घटना में घायल कमलेश साहू, प्रदीप साहू, छोटू साहू समेत अन्य हुए घायल।