बख्शी का तालाब: पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, इटौंजा थाने में दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Lucknow के कमिश्नरेट उत्तरी जोन अंतर्गत इटौंजा थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित मानसिंह ने आरोप लगाया कि खेत पर कब्जे की नीयत से दबंगों ने सीमेंट के पिलर और तार उखाड़ दिए। विरोध करने पर आरोपियों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर घायल कर दिया।