चुरचु: टर्बो और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, चालक फरार
टर्बो और बाइक की सीधी टक्कर में युवक की मौत, चालक फरार थाना क्षेत्र अंतर्गत चरही-घाटो मार्ग के पिंडरा में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार टर्बो वाहन और बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गई, जिसमें बाइक चालक बुरी तरह वाहन में फंस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक की पहचान राजू सोरेन है।