औराई: औराई में बिजली की चपेट में आने से टेंट मजदूर की मौत, एसकेएमसीएच से संचालक फरार
मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के औराई में बिजली की चपेट में आने से एक टेंट मजदूर की मौत हो गई। घटना शनिवार दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही। मृतक का पहचान 35 वर्षीय विशुन सहनी के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी ने बताया कि उनका पति पितौझिया गांव के राहुल कुमार टेंट संचालक के यहां मजदूरी करते थे।