जयपुर: सांसद मंजू शर्मा की अनुशंसा पर 50 लाख रुपये के विकास कार्यक्रम को मिली प्रशासनिक स्वीकृति
Jaipur, Jaipur | Jul 6, 2026 6 जुलाई दिन सोमवार शाम 5:00 बजे सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य के लिए 50 लाख राशि प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा ने बताया कि आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र की गलता तीर्थ संरक्षण हेतु सुरक्षा कार्य के लिए 50 लाख राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है ।