आंवला: आंवला बीपीसीएल डिपो मामले में आसिफ पर दर्ज की गई रिपोर्ट, प्रशासन ने मौके पर की जांच, सीसीटीवी फुटेज में नहीं मिले सबूत
Aonla, Bareilly | Mar 28, 2026 आंवला स्थित भारत पेट्रोलियम डिपो के प्रबंधक स्वपन कुमार मांझी की शिकायत पर रविवार को दोपहर तीन बजे आसिफ और उसके तीन-चार सहयोगियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन पर डिपो परिसर में साथियों सहित घुसने का आरोप है। एसडीएम विदुषी सिंह और सीओ नितिन कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।