मंसूरचक: शारदीय नवरात्र के अवसर पर मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा मेला देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
शारदीय नवरात्र के अवसर पर मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र में मेला देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी इस अवसर पर सुरक्षित,संरक्षित और व्यवस्थित मेला आयोजन को लेकर सुरक्षा बल की विशेष जवान तैयार किए गए हैं। पूर्ण सुरक्षित,संरक्षित मेला का आयोजन किया जा रहा है।जिसको लेकर शुक्रवार की रात्रि आठ बजे के करीब श्रद्धालुओं की भीड़ मेला देखने के लिए पहुंची।