गोला: गोला के बेवरी गांव स्थित मुक्तिधाम पर गार्ड आफ आनर की सलामी से सीआरपीएफ जवान का हुआ अन्तिम संस्कार
Gola, Gorakhpur | May 16, 2024 उपनगर गोला के बेवरी गांव स्थित मानव काया के अंतिम पड़ाव मुक्तिधाम पर बांसगांव थाना क्षेत्र के धनौड़ा खुर्द गांव निवासी 44 वर्षीय सीआरपीएफ के बटालियन 184 के जवान सुनील राय के निधन पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी देकर दाह संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र दिव्य राय ने दिया। उनके शव यात्रा में गांव तथा क्षेत्र के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था।