दुधि: म्योरपुर में पेट्रोल पंप पर विवाद, तेल भरवाने को लेकर हुई मारपीट, चार लोग गिरफ्तार
सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र के लिलासी गांव में एक पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है और उन्हें माननीय न्यायालय भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि ग्राम लिलासी निवासी सर्वजीत यादव ने म्योरपुर थाने में लिखित तहरीर दी ।