शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय आगर में मंगलवार को जिला स्तरीय जैव विविधता क्विज का आयोजन हुआ, जिसमें 45 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय आगर प्रथम, उत्कृष्ट उमावि आगर द्वितीय और नीलकंठेश्वर हायर सेकंडरी आगर तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर कलेक्टर आर.पी. वर्मा ने की।