महसी: वीरशाहपुर से चोरी के मोबाइल फोन के साथ हरदी थाने की पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया कि राजा बाबू पुत्र अब्दुल क़ादिर निवासी महराजगंज कस्बा को उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार कांस्टेबल सुनील कुमार राजभर ने रविवार शाम करीब 4 बजे गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायलय भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का अपराधिक इतिहास है। जनपद के विभिन्न थानों में 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।