झालरापाटन: मानपुरा गांव में बाइक स्लिप होने के कारण एक युवक हुआ गंभीर घायल, एसआरजी अस्पताल में कराया गया भर्ती
झालावाड़ के मानपुर गांव में बाइक स्लिप हो जाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सोमवार शाम करीब 4 बजे एसआरजी की अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गांव का रहने वाला अरविंद पुत्र हरि सिंह माता जी के मंदिर पर दर्शन कर वापस घर लौट रहा था, लेकिन बीच मार्ग में उसकी बाइक स्लिप हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अरविंद का उपचार आईसीयू में जारी है।