किशनगढ़ बास: किशनगढ़ बास विधि महाविद्यालय में मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने किया दमदार प्रदर्शन
Kishangarhbas, Alwar | Apr 4, 2026
किशनगढ़ लॉ कॉलेज में शनिवार सुबह 11 बजे मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि किशनगढ़ कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट राकेश तिवारी सहित प्राचार्या ललिता यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया।प्रतियोगिता में विधि के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लेते हुए न्यायालयीन प्रक्रिया का जीवंत प्रदर्शन किया।