बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस ने मई में 649 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 35 ने किया आत्मसमर्पण
बेगूसराय पुलिस ने मई माह में कुल 649 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी सोमवार की दिन रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि पूरे मई माह में बेगूसराय पुलिस वारंटी की गिरफ्तारी एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया.