दुधि: दुद्धी में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने चलाया अभियान, सड़क किनारे से कब्जे हटाए गए और चालान भी काटे गए
दुद्धी नगर पंचायत क्षेत्र में सार्वजनिक सड़कों और नालियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ मंगलवार शाम करीब 6बजे प्रशासन ने अभियान चलाया। उपजिलाधिकारी निखिल यादव के निर्देश पर नगर पंचायत और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने नेशनल हाईवे-39 सहित कस्बे के विभिन्न हिस्सों में सड़क की पटरियों और नालियों पर किए गए कब्जों को हटवाया।