जशपुर: 40 वर्षों की निष्पक्ष सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए उप निरीक्षक नारायण प्रसाद साहू, जशपुर पुलिस ने दी भावभीनी विदाई
पुलिस विभाग में लगभग 40 वर्षों तक उत्कृष्ट और कर्तव्यनिष्ठ सेवाएं देने के बाद उप निरीक्षक नारायण प्रसाद साहू सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय जशपुर में आयोजित गरिमामय समारोह में डीआईजी एवं एसएसपी जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने उन्हें ससम्मान विदाई दी। सोमवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार समारोह में नारायण प्रसाद साहू के लंबे सेवाकाल, ईमानदार