ललितपुर: जखौरा थाना पुलिस ने 03 गिरे/खोए सामान (अनुमानित कीमत करीब ₹49,000) बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए
पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक के निर्देशन में,अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार भारद्वाज के पर्यवेक्षण में थाना जखौरा पर जनसुनवाई/पोर्टल पर गिरे / खोये हुए मोबाइल फोन के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों में नियमानुसार गुमशुदगी अंकित की गयी थी। जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तीन मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों के सुपुर्द किए