बरहट: पतौना चौक पर अज्ञात बुजुर्ग की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Barhat, Jamui | May 26, 2026 मलयपुर थाना क्षेत्र के पतौना चौक के समीप मंगलवार को 5 बजे के लगभग एक अज्ञात बुजुर्ग की अचानक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुजुर्ग खैरमा की ओर से पैदल आ रहे थे। चौक के पास पहुंचते ही वह सड़क पर गिर पड़े और बेहोश हो गए। स्थानीय लोग उन्हें संभालते, उससे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उनकी उम्र करीब 60 वर्ष बताई जा रही है।