इटावा: इटावा में मौसम ने बदली करवट, आंधी के साथ झमाझम बारिश से 43 डिग्री की तपिश में मिली राहत
Etawah, Etawah | Apr 30, 2026 पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से जूझ रहे जिलावासियों के लिए गुरुवार की सुबह बड़ी राहत लेकर आई। सुबह से ही आसमान में छाई काली घटाओं और तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। इस बदलाव के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों ने अप्रैल की चिलचिलाती धूप से राहत की सांस ली है। तस्वीर सुबह 8 बजे की है