बालोद: मिशन अंकुर से जुड़ा अनूठा प्रयास: झलमला स्कूल के बच्चों ने 291 सीड बॉल किए दान
Balod, Balod | Jun 23, 2026 पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने की दिशा में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला झलमला के छात्र-छात्राओं ने अनूठी पहल करते हुए 291 सीड बॉल तैयार कर संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में दान किए। बच्चों ने इन सीड बॉल्स को संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष को सौंपते हुए पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का संकल्प भी लिया