हंडिया: पूर्व शिक्षा मंत्री ने क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
बृहस्पतिवार लगभग 1 बजे पूर्व शिक्षा मंत्री राकेश धर त्रिपाठी ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बरौत से बिठौली संपर्क मार्ग के निर्माण की प्रमुख मांग उठाई गई। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।