पिपरिया: पिपरिया पुलिस ने अवैध बालू परिवहन में ट्रैक्टर जब्त किया, चालक हिरासत में
पिपरिया पुलिस ने अवैध बालू परिवहन मामले में एक ट्रैक्टर जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है. सोमवार अपराह्न 9:22 बजे थानाध्यक्ष सौरभ सुमन द्वारा प्रेस से साझा की गई जानकारी के अनुसार मामले में दियारा पिपरिया गांव के रहने वाले राजेश यादव उर्फ हथौड़ी यादव के पुत्र ट्रैक्टर चालक अमरजीत कुमार को हिरासत में लिया गया है. ट्रैक्टर पर गंगा का उजला बालू लोड है.