अमरोहा: गांव चौधरपुर के पास चालक को नींद की झपकी आने पर डिवाइडर से टकराया मैजिक वाहन, 13 वर्षीय बालक की मौत व 9 लोग घायल
Amroha, Amroha | Apr 9, 2024 गांव चौधरपुर के पास चालक को नींद की झपकी आने पर डिवाइडर से मैजिक वाहन टकरा गया। मैजिक वाहन में सवार 9 लोग घायल हो गए। वहीं 13 वर्षीय बालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।