बनमनखी: पटना में गर्दन, छाती और चेहरे पर दबिया से वार; महिला जिंदगी और मौत से जूझ रही, पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी
सरसी थाना क्षेत्र के सरसी पंचायत अंतर्गत सिहुली वार्ड संख्या-01 में सोमवार को मामूली विवाद के बाद चाची और भतीजे के बीच हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। इस घटना में गंभीर रूप से घायल महिला पटना के एक निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है, जबकि पुलिस ने आरोपी भतीजे को घटना में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्र