3 मार्च मंगलवार रात्रि 8:00 बजे एक शराब के ठेके पर शराब लेने गए तीन युवकों तथा कैंटीन संचालक के बीच किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया। कैंटीन संचालक के द्वारा युवकों के साथ मारपीट की गई। मारपीट मे तीनों गंभीर रूप से घायल हुए जिनका अस्पताल मे इलाज किया गया है। जानकारी होने पर ग्रामीण कैंटीन में पहुंचकर कैंटीन संचालक के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया, तथा बवाल काटा।