झांसी: बुंदेलखंड राज्य बनाए जाने की मांग को लेकर बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में डीएम को सौंपा ज्ञापन
Jhansi, Jhansi | May 9, 2025 बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से भेंट किया गया। ज्ञापन में कहा गया कि गत लोकसभा (2014) चुनाव में झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती एवं प्रधानमंत्री ने बुन्देलखंड राज्य 3 साल के भीतर बनवा देने का वादा जनता से किया था।