झांसी: बबीना के आरा मशीन क्षेत्र में लापता युवक की कुएं में मिली लाश, परिजनों का आरोप- हत्या करके ठिकाने लगाया गया
Jhansi, Jhansi | May 9, 2025 झांसी में 8 दिन से लापता युवक की लाश कुएं में मिली है। उसे घर से ले जाने वाला पड़ोसी अभी भी गायब है। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी और ढाबा मालिक ने मिलकर युवक की हत्या की और फिर लाश को कुएं में फेंककर भाग गए।युवक सूरत में जॉब करता था। भतीजी की शादी में घर आया तो आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है।