झांसी: मबई गिर्द गांव में सौतन से प्रॉपर्टी विवाद में महिला ने किया सुसाइड, पति ने कहा- पहली पत्नी को किया जा रहा था प्रताड़ित
Jhansi, Jhansi | May 9, 2025 झांसी में सौतन और भतीजे से प्रॉपर्टी विवाद में एक महिला ने सुसाइड कर लिया। पति ने कहा कि पहली पत्नी को प्रताड़ित किया जा रहा था। इससे परेशान होकर जहर खा लिया। आनन फानन में उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां पर पहली पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला बड़ागांव थाना क्षेत्र के मबई गिर्द गांव का है।