जौनपुर: बारिश में जलालपुर पीएचसी फिर डूबा, चाय की दुकान पर करना पड़ा बच्चों का टीकाकरण
जौनपुर के जलालपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सोमवार की सुबह करीब 9 बजे की बारिश और नाले के पाइप के रिसाव से हुए जलभराव की चपेट में आ गया। अस्पताल परिसर में गंदा पानी भर जाने के कारण बच्चों का टीकाकरण अस्पताल के बाहर एक चाय की दुकान पर करना पड़ा। जलभराव से मरीजों को ओपीडी तक पहुंचने और दवा लेने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों