पलामू जिला व्यवहार न्यायालय के प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार की अदालत ने हत्या के एक मामले एसी-एसटी वाद संख्या 98/2022 के आरोपी मनोज यादव उर्फ मुन्ना यादव को उम्रकैद की सजा सुनाई है। वही 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। जुर्माना की राशि नही देने पर एक वर्ष अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी।