खुसरूपुर: खुसरूपुर सब्जी मंडी के पास से एक खोई हुई बच्ची को ग्रामीणों ने पहुंचाया खुसरूपुर रेल थाना।
खुसरूपुर सब्जी मंडी के पास से एक खोई हुई बच्ची को ग्रामीणों ने खुसरूपुर रेल थाना पहुंचा दिया है। बच्ची अपने बारे में कुछ भी नहीं बता पा रही है। आशंका जताया जा रहा है की परिजन से ट्रेन पर चढ़ने या उतरने के क्रम में बच्ची छूट गई है व भटककर स्टेशन के बगल में सब्जी मंडी पहुंच गई है। रेल थाना पुलिस बच्ची के परिजन के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।