पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोलन नगर निगम में भाजपा की जीत पर मेयर सुषमा और डिप्टी मेयर गौरव राजपूत को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जनता का जनविश्वास है और कांग्रेस सरकार की नीतियों से लोगों में निराशा है। भाजपा विकास और जनहित की राजनीति पर भरोसा बनाए रखेगी।