फतुहा: पचरुखिया गांव में 18 अप्रैल से आयोजित मां सप्तचंडी महायज्ञ की तैयारी पूरी
Fatwah, Patna | Apr 17, 2026 पचरुखिया गांव में 18 अप्रैल से आयोजित मां सप्त चंडी महायज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गई है। कल यानी शुक्रवार यज्ञ स्थल से भव्य कलश यात्रा निकाला जाएगा। कलश यात्रा में हजारों भक्त श्रद्धालु शामिल होंगे। हाथी,घोड़ा,ऊंट,गाजे,बाजे,डीजे,बैंड के साथ कलश यात्रा त्रिवेणी संगम पहुंचेगी। कलश स्थापना के बाद यज्ञ की शुरुआत होना है। यह जानकारी अध्यक्ष मोनू सिंह ने दिया है।