कौंच: जरा गांव में पशुपालकों द्वारा जानवर अन्ना छोड़ने से हजारों पौधों को नुकसान, पीड़ित किसान ने एसडीएम से की शिकायत
Konch, Jalaun | May 24, 2026 कोंच क्षेत्र के ग्राम जरा निवासी किसान रामकिशोर पुरोहित ने गांव के कुछ पशुपालकों पर जानवरों को आवारा छोड़ने का आरोप लगाते हुए रविवार सुबह 10 बजे एसडीएम से शिकायत की है, किसान का कहना है कि उन्होंने 30 बीघा भूमि में करीब 3500 पौधे लगाए हैं, जिन्हें आवारा गाय और बकरियां नुकसान पहुंचा रही है, शिकायत में कई लोगों के नाम दर्ज कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।