अकबरपुर: कानपुर देहात पुलिस ने मिलावटखोरों पर किया बड़ा प्रहार, 4000 लीटर संदिग्ध खाद्य तेल किया जब्त
एसओजी, सर्विलांस टीम एवं थाना रनिया पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा रनिया थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की चेकिंग की जा रही थी। छापेमारी के दौरान प्रेम नगर व मंटोरा पुल (फ्रन्टियर कम्पनी के पास) से टीम ने भारी मात्रा में संदिग्ध खाद्य तेल बरामद किया।पुलिस टीम द्वारा मौके से कुल 20 ड्रम संदिग्ध खाद्य तेल (लगभग 4000 लीटर) अपने कब्जे में लिया गया।