नामकुम: मिलिट्री डेयरी फार्म के पास मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
Namkum, Ranchi | Apr 19, 2026 मिलिट्री डेयरी फार्म के पास रविवार सुबह करीब आठ बजे एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। शव बरामद होने की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों के द्वारा शव बरामद होने की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।