फूलपुुर: फूलपुर तहसील में कोटेदारों ने किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
शनिवार दोपहर 2 बजे फूलपुर तहसील परिसर में ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के बैनर तले कोटेदारों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार राकेश कुमार यादव को सौंपा। कोटेदारों ने लाभांश बढ़ाने, न्यूनतम आय की गारंटी और राशन वितरण संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी।