मध्यप्रदेश के बड़वाह में कृषि आदान विक्रेता संघ बड़वाह, बागोद और काटकूट के व्यापारियों ने सोमवार को अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर देशव्यापी आह्वान के तहत सोमवार को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की।इस मौके पर सभी कृषि व्यापारियों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर अपनी दुकानें बंद रखीं।और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।