जौनपुर जिले में रविवार को नीट-यूजी परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 17 परीक्षा केंद्रों पर हुई। परीक्षा में कुल 8905 अभ्यर्थी शामिल हुए। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य किया गया है।