सागर नगर: जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस कार्यालय से निकाला कैंडल मार्च, पहलगाम आतंकी हमले के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पिछले दिनों आतंकी घटना में निर्दोष लोगों की मौत हुई थी। इस घटना के विरोध में जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी के नेतृत्व में शनिवार शाम 7:00 तीन बत्ती स्थित कांग्रेस कार्यालय से कैंडल मार्च निकाला गया। गौर की प्रतिमा के समक्ष पहुंचकर 2 मिनट का मौन धारण कर हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।