सागर नगर: कटरा बाजार मस्जिद के पास नाली चेम्बर की जाली 4 माह से क्षतिग्रस्त, वाहन चालक हो रहे हादसे का शिकार #jansamasya
शहर सबसे व्यस्ततम क्षेत्र कटरा बाजार जहां मस्जिद के पास नाली चेम्बर ऊपर लगी जाली लगभग 4 माह पहले क्षतिग्रस्त हो गई थी वाहनों के दबाव में नाली के ऊपर लगी जाली धस गई है।जिससे बड़ा गड्ढा हो गया है, वह भीडभाड़ वाला इलाका होने के चलते वाहन चालक छतिग्रस्त जाली को देख नहीं पाते और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। साथ ही पैदल महिला पुरुष छोटे-छोटे बच्चे भी गिर जाते।