कानपुर: कोहना थाना क्षेत्र में नौकरी न मिलने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
कोहना में नौकरी न मिलने के तनाव में युवक विभोर मेहरा ने फंदे से लटककर जान दे दी। शुक्रवार 8 बजे सुबह दूध देने पहुंचे दूधिया ने शव लटका देखकर सन्न रह गया और घटना की जानकारी परिजनों को दी। हादसे की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच की जा रही है।