धरियावद: गांधीनगर में राह चलती महिला से चेन स्नेचिंग की कोशिश, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई
गांधीनगर में अज्ञात बदमाशों ने राह चलते महिला के गले से सोने की चेन स्नेचिंग का प्रयास किया।महिला के चिल्लाने पर अज्ञात बाइक सवार मौके से फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस संबंध में पीड़ित महिला के पति गांधीनगर निवासी देवेंद्र कुमार ने पुलिस थाना धरियावद में रिपोर्ट दी। जिसमें उन्होंने पूरी घटना का जिक्र किया। पुलिस जांच में जुटी है।