कायमगंज: गांव बलीपुर में किसान के खेत में बिजली का तार टूटने से गेहूं की फसल जलकर हुई राख
नवाबगंज के गांव बलीपुर निवासी अंकित पुत्र भूरेलाल के खेत में पकी हुई गेहूं की फसल खड़ी है। तभी बिजली का तार टूटकर फसल पर गिर गया। जिससे आग लग गई। देखते ही देखते आग की लफते तेज हो गई। गेहूं जलने लगा। लगभग 10 से 14 बिस्वा खेत की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।किसान अंकित ने बताया हाल ही में हुई बारिश के कारण फसल थोड़ी गिरी थी। इसलिए नुकसान कम हुआ है।