सिवनी: बेलगांव में व्यक्ति को सांप ने काटा, ज़िला अस्पताल में इलाज जारी
Seoni, Seoni | Apr 3, 2026 सिवनी के डूंडा सिवनी थाना क्षेत्र के बेलगांव गांव में एक व्यक्ति को जहरीले सांप ने काट लिया। शुक्रवार को बताया गया कि राजेन्द्र नामक व्यक्ति को सांप ने डस लिया, जिसके बाद परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल सिवनी लेकर पहुंचे। फिलहाल अस्पताल में राजेन्द्र का इलाज जारी है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है।